गोपालगंज: चैनपट्टी में 30 मार्च को गृह मंत्री के आगमन की तैयारी तेज, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया निरीक्षण
शहर से सटे चैनपट्टी गांव स्थित न्यू पुलिस लाइन भवन परिसर में 30 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह आएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर लगातार भाजपा की तरफ से तैयारी की जा रही है। वही उनके आगमन के पूर्व शुक्रवार को केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।