मुज़फ्फरनगर: हिंदू नेताओं ने देश में बढ़ रही मुस्लिम आबादी की रोकथाम व घुसपैठियों को लेकर किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया पत्र
शिवसेना की वेस्ट यूपीअध्यक्ष एवं क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा देश में बढ़ती मुस्लिम आबादी की रोकथाम एवं बांग्लादेश रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से निकल जाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जहां पर उन्होंने कहा कि लगातार देश में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है जो की नासूर बन गई है।