जमुई: तिलैया स्थित बहियार में देवनंदन यादव की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jamui, Jamui | Oct 31, 2024 तिलैया स्थित बहियार में देवनंदन यादव की गोली मारकर व गला रेतकर हत्या करने मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। मामले में गुरुवार की सुबह करीब 7:00बजे मोबाइल लोकेशन के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान घोरपारण गांव निवासी अशोक रावत के पुत्र राहुल कुमार रावत और सिमरा गांव निवासी राजेन्द्र पासवान के रूप में हुई है।