टीकमगढ़: देवरदा गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
देवरदा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम बाबूलाल कुशवाह निवासी काशीपुरा बताया गया है। व्यक्ति बगाज माता मंदिर से बाइक से दो बच्चों के साथ अपने गांव की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में देवरदा गांव के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घटना में बच्चों को चोट नहीं आई है ,घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।