#कुमरखत गांव में 52 मंडली भंडारे का आयोजन
#जयनगर अनुमंडल के लदनिया प्रखंड स्थित कुमरखत गांव में सुखदेव साहेब के द्वारा 52 मंडली भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जयनगर प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्री सूर्य नाथ यादव एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की।