पिछले दो-तीन दिन पहले सवाई माधोपुर में भारी बरसात हुई थी। जिसके चलते कई जगह आवागमन अवरुद्ध हो गया था। इसी कड़ी में रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। यहां पर मिश्र दर्रा गेट पर रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से रास्ता सही कर अब रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मार्ग को शुरू कर दिया है।