गुमला: संदिग्ध हालत में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी, षड्यंत्र या हादसा?
Gumla, Gumla | Apr 21, 2026 फसिया पंचायत के धोढरी टोली गांव निवासी 60 वर्षीय गणपत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार की रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां से रिम्स रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक जायफर फल से जड़ी-बूटी के साथ कोई दवा तैयार कर रहा था। बताया गया कि दवा बनाने के बाद उसने बिना हाथ धोए भोजन कर लिया।