शाहजहांपुर: बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, जलभराव के बीच गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बड़ा हादसा टला
शाहजहांपुर। शहर में हुई बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। रोडवेज से पुवायां रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित सत्यपाल पेट्रोल पंप के पास जलभराव के बीच गहरे गड्ढे में सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक और सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।