चकिया: बड़ौरा में दो पक्षों के बीच मारपीट, लड़कियों समेत परिजनों की पिटाई, एक आरोपी हिरासत में
बड़ौरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लड़कियों के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजनों को भी पीट दिया। वही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आज शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्यवाही कि बात कही।