पहाड़ी: पहाड़ी में नाला खुदाई विवाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा हिरासत में, व्यापारियों में रोष
पहाड़ी नगरपालिका की नाला खुदाई विवाद के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से कस्बे में आक्रोश फैल गया। मनीष शर्मा की हिरासत की खबर मिलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने इसे विरोध दबाने की कार्रवाई बताते हुए प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।