उचकागांव: डोरापुर में मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई
उचकागांव थाना क्षेत्र के डोरापुर गांव में चार मई की सुबह घर निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष की 80 वर्षीय वृद्ध महिला जिउता देवी ने आरोप लगाया है कि डायल 112 पुलिस जैसे ही उनके बेटे मिथिलेश राय और सुकेश राय को अपने साथ ले गई, उसके तुरंत बाद आरोपितों ने उनके बहू के ऊपर लाठी-डंडे, लोहे का रड व तलवार से हमला कर घायल कर दिया