थरथरी: थरथरी में अगवा की गई किशोरी बरामद, गांव के खंधा में मिली; पुलिस जांच में जुटी
थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जबरन किशोरी को अगवा कर लिया। कुछ घंटे बाद बदमाशों ने किशोरी को गांव के खंधा में रिहा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया। किशोरी की मां ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुरुवार को पुलिस किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई। वहीं, ग्रामीण