चूरू: वार्ड संख्या-46 में रुपए नहीं देने पर पिता से मारपीट के आरोपी बेटे को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | May 2, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 46 में रुपये नही देने पर पिता से मारपीट करने के आरोपी बेटे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। 55 वर्षीय पिता ने अपने बेटे के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील को गिरफ्तार कर लिया।