बीकानेर: रामपुरा बस्ती फायरिंग मामले में मुक्ताप्रसाद पुलिस ने दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर के रामपुरा बस्ती में आपसी लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त कैंपर गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार 8 जून को रामपुरा बस्ती की गली नंबर 18 में दो पक्षों के बीच विवाद के द