सुपौल: सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत रंगारंग कार्यक्रम, तिरंगा रैली और प्रभात फेरी से देशभक्ति गूंजी
Supaul, Supaul | Aug 11, 2026 सुपौल में स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सुपौल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में NSS क्लब के द्वारा शाम 4 बजे से सेमिनार हॉल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य विषय राष्ट्रीयता, एकता एवं तिरंगा रहा।