मंझनपुर: संदीपन घाट थाने में तैनात उपनिरीक्षक के वायरल ऑडियो पर एसपी ने किया लाइन हाजिर, सीओ सिराथू कर रहे हैं जांच
कौशाम्बी जिले में संदीपन घाट थाना में तैनात उपनिरीक्षक बलबीर सिंह का एक ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल था जिसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा सिराथू सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। एसपी का कहना है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।