मंझनपुर: राम वनगमन मार्ग से हाईवे मटेरियल चोरी का भंडाफोड़, संदीपनघाट पुलिस ने 3 शातिरों को दबोचा
राम वनगमन मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क से मेटल बीम व स्पेशल पार्ट चोरी करने वाले गिरोह का संदीपनघाट पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए लोहे के स्पेशल पार्ट, नट-बोल्ट, औजार, नकदी व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 28 नवंबर 2025 को कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी द्वारा चोरी की सूचना दी गई थी।