मंझनपुर: अब थाने पर ही होगी एसपी से सीधी सुनवाई, मंझनपुर जाने की मजबूरी खत्म, ऑनलाइन जनसुनवाई से फरियादियों को मिली राहत
अब फरियादियों को अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय मंझनपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। थाना पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट आमजन के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए थानों पर ही ऑनलाइन जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस व्यवस्था के तहत थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों से एसपी स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा रही है।