मंझनपुर: बैरागीपुर सड़क हादसे में बालिका की मौत पर सीओ ने बताया- गाड़ी चालक फरार, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
महेवाघाट इलाके के बैरागीपुर में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को डंपर ने कुचल दिया जिस वजह से सरिता नाम की छात्रा की मौके पर मौत हो गई है। इस पूरे मामले पर कौशांबी क्षेत्रा अधिकारी जेपी पांडे ने लगभग 11 बजे अपने कार्यालय में बताया कि डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया है।मुकदमा थाने में दर्ज कर लिया गया है।सीसीटीवी के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।