मंझनपुर: महेवा घाट इलाके में स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला, छात्रा की हो गई मौत
बृहस्पतिवार की सुबह महेवा घाट इलाके के बैरागीपुर चौराहा के करीब पश्चिम शरीरा मार्ग पर एक डंपर ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया है।छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।बताया जाता है कि इलाके के रहने वाले छोट्टन की बेटी जिसका नाम सरिता था वह स्कूल जा रही थी, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।