सिमडेगा: अंबेडकर क्लब एवं मूल निवासी संघ सिमडेगा द्वारा अंबेडकर जयंती पर शहर में बाइक रैली निकाली गई
अंबेडकर क्लब खूंटी टोली एवं मूल निवासी संघ सिमडेगा द्वारा मंगलवार की सुबह 8:00 बजे अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में बाइक रैली का आयोजन किया ।बाइक रैली खूंटी टोली से शुरू होकर समाहरणालय, प्रिंस चौक ,झूलन सिंह ,चौक महावीर चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।