नवाबगंज: बहुजन आर्मी अध्यक्ष देवा रावत पर बस्ती में अज्ञात लोगों ने किया हमला, पुलिस जांच जारी
बाराबंकी के मरखापुर गांव निवासी बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक देवा रावत पर कथित तौर पर हमला हुआ है। उन्होंने रविवार करीब 8 बजे इस घटना की जानकारी दी।देवा रावत के अनुसार, वह एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए खलीलाबाद गए थे। वहां से वापस लौटते समय बस्ती जिले में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।