बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के खिरना गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खिरना निवासी अनवार खां पुत्र मोहम्मद सईद खां के मुताबिक गांव में उनका दो मंज़िला मकान है उनका कहना है कि बीती 7/8 जून की रात वो उनकी पत्नी और तीनों छोटे बच्चे घर की दूसरी मंज़िल पर सोए हुए थे तभी रात में किसी समय अज्ञात चोर किसी तरह घर में घुस आए और घर की अलमारी में रखे लाखों की कीमत के सोने व चांदी के ज़ेवरात चोरी कर ले गए ।