महोबा: बेलाताल में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
Mahoba, Mahoba | May 17, 2026 जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि सरकारी बंटवारे के बावजूद बड़े भाई छिद्दी रैकवार ने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई धन्नी रैकवार और उनकी पत्नी पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दंपति गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।