छतरपुर में आज मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ ने पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में आज 13 अप्रैल दोपहर करीब 1:00 बजे आवाज उठाई है। संघ ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) मध्य प्रदेश के नाम छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है।