खलीलाबाद: प्रधान संघ अध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने हेतु CM को संबोधित ज्ञापन BDO को सौंपा
लोकतांत्रिक निरंतरता एवं सुशासन के दृष्टिगत त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यकाल विस्तार को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश चौधरी की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खलीलाबाद के खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता को सौंपा।ग्राम प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यकाल के विस्तार की मांग की।