लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान गड़ी कटैया कट से तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बाइक बरामद
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गड़ी कटैया कट पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वाहन चोरों ने अपना नाम सोनू उर्फ युसूफ, मुकेश पाल और विजयपाल बताया है। वाहन चोरों ने बाइक दिल्ली से चोरी की थी और लोनी में बेचने की फिराक में घूम रहे थे।