लोनी: मंडोला बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से ₹10 लाख से अधिक की नकदी पकड़ी
एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस टीम मंडोला बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने वहां से गुजर रही एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 10 लाख रुपए से अधिक की नकदी पकड़ी गई। चालक से नकदी के बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सका। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।