मुरैना: ग्राम पंचायत बुधारा में श्मशान घाट तक पक्की सड़क नहीं होने से कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण
Morena, Morena | Jul 10, 2026 ग्राम पंचायत बुधारा से सड़क निर्माण की बदहाल तस्वीर आई है।श्मशान घाट तक पक्की सड़क नहीं होने से कीचड़ और दलदल से होकर गुजारनी पड़ी महिला की शव यात्रा।ग्राम बुधारा निवासी मंजू देवी सखवार का 7 जुलाई को निधन हो गया था अंतिम संस्कार के लिए जब शव यात्रा श्मशान घाट की ओर निकली तो पक्का रास्ता नहीं होने के कारण परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।