खंडवा नगर: केलहारी में अनियंत्रित होकर पलटा तेज़ रफ़्तार आयशर वाहन, चालक को आई गंभीर चोट
खंडवा के केलहारी के पास केले से भरी हुई आईसर पलट गई। शनिवार रात्रि 11:30 बजे घटी इस घटना में ब्रह्मगिर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने बताया कि बुरहानपुर से केला भरकर भिंड जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मोघट डायल हंड्रेड की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।