सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर फिसली, सवार व्यक्ति घायल हुआ
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका मोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने फिर उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके से गुजर रहे लोगों की मदद से तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।