रायबरेली: हरचंदपुर में व्यायाम मंडल तरुण समाज द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री की मौजूदगी में आयोजित हुआ विशाल दंगल
28 अक्टूबर सोमवार दोपहर 3:00 से दंगल का आयोजन शुरू किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभाव राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी तथा अन्य क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। फाइनल कुश्ती में पठानकोट और संत कबीर नगर के पहलवानों के बीच कुश्ती कराई गई। जो कुश्ती बराबर में छूट गई।