रायबरेली: ठाकुरगंज के पास पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
खीरों थाना क्षेत्र की पुलिस टीम द्वारा,ठाकुरगंज के पास से, सोमवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ,दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना कार्यालय पर लाकर,अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त जनपद उन्नाव के रहने वाले हैं।जिनके पास से चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं।