रायबरेली: गुरबक्शगंज थाने की पुलिस टीम ने 650 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया
गुरबख्शगंज थाने की पुलिस ने,सोमवार को एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे,अभियान में थानाक्षेत्र से एक अभियुक्त को 650 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।अभियुक्त को,थाना कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त का नाम,विमलेश कुमार उर्फ पप्पू जो थानाक्षेत्र का ही रहने वाला है।