रायबरेली: रायबरेली में त्योहारों के मद्दे नजर रूट डायवर्जन की दी गई जानकारी, विभिन्न मार्गों पर बड़े भार वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
दीपावली त्यौहार के मद्दे नजर आज 28 अक्टूबर सोमवार दोपहर 3:00 बजे यातायात प्रभारी अनुज तोमर के द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी गई है। शहर के अंदर चार पहिया वाहन, कार, जीप, टेंपो, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनों का 29 अक्टूबर 9:30 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक शहर में वर्जित रहेंगे। तथा भारी लोड वाहन शहर के बाहर विभिन्न स्थानों पर रोक दिए जाएंगे।