भिवानी: गांव खानक में एक महिला और उसकी बेटी के साथ भाई और भाभी ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सीमा पत्नी सुरेंद्र बलियाली निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भतीजी के गांव खानक में किसी काम से गई थी उसने बताया कि मैंने मेरी जमीन अपने भाई को बोने के लिए दी हुई है। जब मैने फसल के पैसे मांगे तो मेरे भाई और उसकी पत्नी ने मेरे और मेरी बेटी के साथ मारपीट की और मेरी सोने की चेन तोड़ ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।