कांके: पंडरा ओपी क्षेत्र में भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 22, 2026 पंडरा ओपी क्षेत्र में भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोपहर करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय टेटे और उसके सहयोगी सत्यम पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। सत्यम पाठक बिहार भागने की कोशिश में था।