गिर्वा: जिले में नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट, भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन
Girwa, Udaipur | Apr 19, 2025 उदयपुर, 19 अप्रैल 2025 — नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 15 अप्रैल 2025 को दाखिल चार्जशीट में आरोपित किया गया है। इसी के विरोध में आज दिनांक 19 अप्रैल को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उदयपुर शहर द्वारा सूरजपोल चौराहे पर सांय 6:15 बजे दोनों नेताओं के पुतले का दहन किया गया।