कानपुर: नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी बैठक संपन्न, पहलगाम हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के नाम पर श्याम नगर में बनेगा पार्क
सोमवार को 5:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में संपन्न हुई। इस बैठक में महापौर ने बताया कि, पहलगाम हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के नाम पर श्याम नगर में पार्क के नाम का नामकरण किया जाएगा। चूंकि हाथीपुर में नगर निगम सीमा नहीं लगती है, लेकिन 2 किमी दायरे में स्थित चौराहे का नामकरण शुभम के नाम पर किया जाएगा।