कानपुर: न्याय की गुहार लगाने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिला बेहोश हुई, पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिला न्याय की गुहार लगाते लगाते सोमवार दोपहर 1:00 बजे बेहोश हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि घाटमपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी उससे अश्लीलता करते हुए अनैतिक मांग कर रहे हैं। लुटेरी दुल्हन के चलते ट्रेन से कटकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।