बदलापुर: रजनीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर गांव से गुजरने वालीं रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है.