कोंडागांव: NH30 भैरव मंदिर के पास ट्रक से कुचले जाने से बाइक सवार 3 लोगों की मौत, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 भैरव मंदिर के पास जगदलपुर को ओर से आ रही ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार हल्दी निवासी कुंवर गोंड , छबिलाल गोंड और बोरगांव निवासी फुलसिंग बघेल की मौत हो गई। मंगलवार को 12 बजे परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम का शवो का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।