बेतिया से खबर है जहां एमजेके कॉलेज परिवार की ओर से स्व. मनीष कुमार की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज 15 मार्च रविवार करीब 6बजे किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कैंडल मार्च एमजेके कॉलेज से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा