तुरकौलिया: शंकर सरैयां में स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट करने आए अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ा, स्कॉर्पियो व बाइक किया जब्त
शंकर सरैयां में स्वर्ण व्यवसाई से लूट पाट करने आए अपराधियो में से ग्रामीणों ने एक अपराधी सहित एक बाइक व एक स्कॉर्पियो पकड़ पुलिस को सौंप दिया। जानकारी देते हुए तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भटहाँका अरुण सहनी है। बाकी उसके 5 साथी भागने से सफल रहे। पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही ।