हुज़ूर: शाहपुरा लेक के पास युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 16, 2026 भोपाल के शाहपुरा लेक के पास एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमलेश यादव (34) निवासी चूनाभट्टी के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। जानकारी के मुताबिक युवक शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर परिजनों व आसपास के लोगों से विवाद करता था |