हायाघाट: हायाघाट सहित अन्य जगहों पर मां सरस्वती प्रतिमा का हुआ विसर्जन
सरस्वती पूजा दरभंगा जिला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसका शुक्रवार को विसर्जन किया गया । हायाघाट के प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान महिला, पुरुष एवं बच्चे भी शामिल हुए। प्रतिभा विसर्जन के दौरान गाजे - बाजे के साथ कई लोग चल रहे थे, और तालाब एवं नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।