शाहजहांपुर - आर्य समाज मंदिर में लोगों पर हमला, चार घायल, शाहजहांपुर में तिलहर स्थित मंदिर पर कब्जे के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, पथराव के वीडियो वायरल, पुलिस ने आर्य समाज तिलहर के मंत्री लोकेश आर्य की तहरीर के आधार पर 8 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आरोपियों के नाम-थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के सिमरिया रायपुर निवासी शिवराम, विवेक सिंह, आलोक सिंह, प्रतीक सिंह , तिलहर के रहने वाले विजयपाल सिंह यादव, तीनों पुत्र, कृष्ण मुरारी और रामवीर हैं।