जबेरा: जबेरा से द्वारकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, ओंकारेश्वर महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए तीर्थ यात्री रवाना
Jabera, Damoh | Dec 6, 2024 जबेरा नगर से द्वारकापुरी, नागेश्वर,सोमनाथ,ओंकारेश्वर महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जबेरा नगर के नगरवासी शुक्रवार की शाम 5 बजे तीर्थ यात्रा हेतु रवाना हुए। सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का ग्राम वासियों ने सभी तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। सभी तीर्थ यात्री 19 दिसंबर को तीर्थ यात्रा से वापस आएंगे।