गुना नगर: दशहरा मैदान, गुना में औद्योगिक क्रांति: सीएम मोहन यादव और सिंधिया ने अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का किया शिलान्यास
गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भव्य रोड शो के बाद 1059 करोड़ रुपये की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया। 40 लाख टन क्षमता वाले इस प्लांट से करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में 130 करोड़ रुपये के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी हुआ।