खेकड़ा: रटौल में विभाग ने मृत दर्शाकर जीवित महिला का राशन कार्ड किया निरस्त, 4 माह से नहीं मिला समाधान
Khekada, Bagpat | Jun 13, 2026 रटौल नगर पंचायत में एक जीवित महिला नीलम गांधी का राशन कार्ड विभाग ने निरस्त कर दिया है। विभागीय रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शाया गया है, जिसके कारण पिछले चार माह से उनका राशन कार्ड बहाल नहीं हो पा रहा है। नीलम गांधी का पुराना राशन कार्ड निरस्त होने के बाद, उनके परिवार ने 12 फरवरी 2026 को नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लगभग चार महीने तक आवेदन लंबित